रामगढ़: मांडू प्रखंड उप मुखिया संघ ने मांडू विधानसभा के नवनिर्वाचित एनडीए के विधायक तिवारी महतो से उनके आवास पर मुलाकात कर जीत की बधाई दी। संघ की ओर से तिवारी महतो और उनकी पत्नी सोनिका देवी को बुके और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान संघ की ओर से मांडू प्रखंड में विकास को गति देने की मांग की गई। जिसपर तिवारी महतो ने कहा कि मांडू की जनता ने जो विश्वास जताया है, उसपर पूरी तरह से खरा उतरने का काम करूंगा। सभी के सहयोग से मांडू विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने का काम किया जाएगा। 

मौके पर उप मुखिया संघ अध्यक्ष महेश प्रसाद, उप मुखिया सचिव पंकज कुमार गुप्ता, उप मुखिया कुमारी नीलम, सीमा परवीन, रीता देवी, मीना देवी, कुजू पूर्वी पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी, नवरत्न कुमार ननकू, अब्दुल अंसारी, मनोज कुमार, अनिल अग्रवाल, गोपाल महतो, भीम प्रजापति, विश्वकर्मा बेदिया, दीपक महतो, रविंद्र रजवार, मुकेश कुमार, वासिफ अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!