उरीमारी (हजारीबाग): सीसीएल की उरीमारी परियोजना में संचालित लोकल सेल के विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन उरीमारी कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें उरीमारी लोकल सेल संचालन समिति और विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सदस्य समेत कोयला लिफ्टर और मजदूर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता लोकल सेल संचालन समिति अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन बरका-सयाल के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव और संचालन विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सचिव महादेव बेसरा ने किया।
बैठक में विक्रय पदाधिकारी जितेंद्र कुमार को लोकल सेल से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। वहीं प्रतिदिन 50 गाड़ी से ज्यादा गाड़ी का कोयला उपलब्ध कराकर गाड़ी में कोयला लदाई को सुनिश्चित करने तथा लोकल सेल में अच्छी गुणवत्ता वाला कोयला उपलब्ध कराने की मांग की। विक्रय पदाधिकारी ने अच्छे गुणवत्ता वाला कोयला उपलब्ध कराने की बात कही और ज्यादा से ज्यादा गाड़ी लगाने का भी आश्वासन दिया।
बैठक में चरका करमाली, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, कानू मरांडी, धर्मदेव करमाली, विश्वनाथ मांझी, मुनीश मांझी, सुखदेव सोरेन, शनिचर मांझी, दशाराम हेंब्रोम, तालो बेसरा, सिग्गू हेंब्रोम, मनु टुड्डू, जतरू बेसरा, कंचन मांझी, बिरजू मांझी, सरोज मुर्मू, राकेश बेसरा, कतिलाल हेंब्रम, बासदेव सोरेन, रतन पावरिया, लालदेव सोरेन, विजय हांसदा, मनाराम हंसदा, सीतामुनी देवी, फूलमती देवी, फुलमुनी देवी, जुरा सोरेन, तेतरी देवी, शांति देवी, सूर्यमूनी देवी, रूशूमूनी देवी, रामा उरांव, विनोद प्रजापति, कुला प्रजापति, गुली प्रजापति, शिबु ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।
