रांची: पिछले दो दशक तक भाजपा का गढ़ रहे कांके विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा को मिली जीत पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में विजय जुलूस निकाला गया। कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल सुरेश कुमार बैठा का जगह-जगह माला पहनाकर इंडी गंठबंधन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अभिनंदन करते हुए बधाई दी। वहीं सुरेश कुमार बैठा ने आम लोगों का अभिवादन करते हुए बहुमत देने के लिए आभार जताया। विजय जुलूस के क्रम में वे विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और मत्था टेका। वहीं उमेडंडा के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर मंगलकामना की।

जुलूस में गोपाल तिवारी, सदन साहू, सुदामा नायक, सज्जाद अहमद, जाकिर हुसैन, सरफराज अहमद, मोहित खान, श्याम लाल पहान, उप मुखिया पवन राम, चंद्रदीप साहू, आनंद जयसवाल, हीरालाल यादव, अजय यादव, भुनेश्वर साहू, कामेश्वर महतो, शेखर मुंडा, विनोद कुशवाहा सहित सैकड़ों समर्थक शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!