नीतीश भारती

लातेहार: मनिका थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। घटना 18 फरवरी की है। झड़प की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि मनिका में एक जमीन पर ग्राम पूर्णी पलहैया निवासी अभिमन्यु यादव द्वारा बाहर से लोगों को बुलाकर कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा था। जिसका जमीन के देखरेख करनेवाले कामख्या प्रसाद और उनके परिजनों ने विरोध किया। जिसपर अभिमन्यु यादव और उसके साथ आए लोगों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कामख्या प्रसाद सहित उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिमन्यु यादव, निखिल यादव, अंकित यादव, शिवम तिवारी, अमित कुमार और सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक काले रंग का स्कॉर्पियो (जेएच01एफवाई 6299) और एक कार  (जेएच01एफए 2294 को भी जब्त किया है। अन्य फरार आरोपितों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

घटना के संबंध में मनिका थाना कांड संख्या 15/2026, दिनांक 18.02.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी दल में थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक कमलेश प्रसाद यादव समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!