उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी-पोटंगा के  तत्वावधान में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस सादगी के साथ मनाया गया। अवसर पर सर्वप्रथम उरीमारी चेक पोस्ट पर अमर शहीद वीर सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत सभी ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाये रखने का संकल्प लिया। वहीं हेसाबेड़ा जाहेर स्थल (सरना स्थान) में 51 सखुवा और अन्य छाया दर पेड़ लगाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के सचिव महादेव बेसरा, वरीय उपाध्यक्ष सीता राम किस्कू, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य  गीता देवी, कानू मरांडी, दसाराम हेमब्रोम, जातरु बेसरा, पूरन मांझी, सुरेंद्र कुमार, शनीचर मांझी, कंचन सोरेन, तालो बेसरा, सिगु हेमब्रोम, मनु टुडू, राजेंद्र किस्कू, बसदेव सोरेन, बिरजू सोरेन, रामबृक्ष सोरेन, कतीलाल हेमब्रोम, सरोज मुर्मू, रतन पवरिया, विनोद प्रजापति, गुली प्रजापति, कुला प्रजापति, रामा उरांव, नंदू प्रजापति, नरेश प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, फूलमती देवी, फूलमुनी देवी, तेतरी देवी, शांति देवी, सूर्य मुनि देवी, मुनिका देवी, सुशीला देवी, रुशुमुनी देवी, फूलोसरी देवी, झोमरो देवी, बसंती देवी, रीता देवी, तालू मांझी सहित अन्य शामिल रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!