उरीमारी: विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी-पोटंगा की बैठक सोमवार को उरीमारी कांटा घर के निकट कानू मरांडी अध्यक्षता एवं महेश गंझु के संचालन में हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा हमारा जमीन में उरीमारी परियोजना और आशीर्वाद आउट सोर्सिंग कंपनी का काम चल रहा हैं और कोयले का खनन किया जा रहा है। आउटसोर्सिंग कंपनी मे विस्थापित बेरोजगार लोगों को रोजगार देना होगा। लोकल सेल में प्रतिदिन 100 गाड़ी का कोयला देना होगा। इसके अलावा विस्थापित गांव मे सड़क, बिजली और पानी भी देना होगा। मांगे पूरी नहीं होने मोर्चा चक्का जाम आंदोलन करेगा।
मौके पर मुख्य रूप से मोर्चा सचिव महादेव बेसरा, वरीय उपाध्यक्ष सीता राम किस्कू, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, दसाराम हेमब्रोम, जातरु बेसरा, पूरन मांझी, कंचन सोरेन, तालो बेसरा, सिगु हेमब्रोम, मनु टुडू, राजेंद्र किस्कू, बसदेव सोरेन, जुरा सोरेन, बिरजू सोरेन, रामबृक्ष सोरेन, कतीलाल हेमब्रोम, सरोज मुर्मू, मानाराम हांसदा, बिजय हांसदा, रतन पवरिया, बिनोद प्रजापति, गुली प्रजापति, कुला प्रजापति, रामा उरांव, नंदू प्रजापति, नरेश प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, सीतामनी देवी, फूलमती देवी, फूलमुनी देवी, तेतरी देवी, शांति देवी, सूर्य मुनि देवी, मुनिका देवी, सुशीला देवी, रुशुमुनी देवी, फूलोसरी देवी, झोमरो देवी, बसंती देवी, शांति देवी, रीता देवी, ताल्लु मांझी सहित अन्य उपस्थित थे।