Vishwa Brahman Sangh celebrated the birth anniversary of Lord ParshuramVishwa Brahman Sangh celebrated the birth anniversary of Lord Parshuram

यह एकमात्र समाज है जो सर्व समाज के सुख  की बात करता है : के.सी. पांडेय

रामगढ़: ब्राह्मण सर्व समाज के सुख और कल्याण की बात करते हैं। सभी को साथ लेकर चलने और राष्ट्र को आगे बढ़ाने में विश्वास रखते हैं। 21 शताब्दी में योग्यता को सम्मान मिलना चाहिए-योग्यता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। तब ही भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प साकार हो सकता है। यह बातें विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.सी पांडेय ने रविवार को रामगढ़ में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कही

विश्व ब्राह्मण संघ और विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को शहर के गुरूनानक स्कूल के में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी पांडेय सहित विशिष्ठ अतिथि पलामू के पूर्व विधायक के एन त्रिपाठी, विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड अध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय, विप्र फाउंडेशन पवन शर्मा, मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा, स्वागतकर्ता में महेश मिश्रा, श्याम शर्मा, नवीन पाठक, कमल शर्मा, नवीन पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, संदीप शर्मा, गोकुल शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, रवि वाजपेयी, सहित अन्य शामिल रहे।

अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर जन्मोत्सव मनाया गया। अवसर पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। वहीं पलामू के पूर्व विधायक के.एन त्रिपाठी ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में जगह-जगह भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। आज रामगढ़ में परशुराम जन्मोत्सव पर सभा कर समाजिक परिपेक्ष्य में विचार रखने और सुनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। समारोह में वक्ताओं ने सर्व समाज के कल्याण और विकास पर अपने विचार रखे। देश की मजबूती और उन्नति को लेकर बातें साझा की।

कार्यक्रम में मनोज कुमार मिश्रा, जयराम ओझा, नरेंद्र कुमार पाठक, बीसी पांडेय, अमिताभ शर्मा, सुशील शर्मा संगीता दूबे, पूनम मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, अनिल चंद्र झा, रामानंद मिश्रा, मून्ना ओझा, संतोष ओझा, प्रह्लाद पांडेय, उमेश पांडेय, एसके पांडेय, गोलू पांडेय, संजय कुमार उपाध्याय, अरविंद पांडेय, मुकेश झा सहित अन्य मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!