उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा ने शुक्रवार को विस्थापित समिति कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें न्यू बिरसा परियोजना के विस्थापित नेता संतोष सिंह के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। समिति की ओर से कहा कि संतोष सिंह की हत्या से विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा को भारी क्षति पहुंची है।
शोक सभा में विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटगा के संरक्षक सह झामुमो केंद्रिय सदस्य सोनाराम मांझी, अध्यक्ष सूरज बेसरा, सचिव जीतन मुंडा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष झामुमो संजय करमाली, प्रखंड उपाध्यक्ष झामुमो मोहन सोरेन, गणेश गंझु, विश्वनाथ मांझी, झनाराम सोरेन, धर्मदेव करमाली, अकल मुंडा, लेचा मांझी, बिनोद हेमब्रोम, सनी सोरेन,रेना मांझी, लालू मुंडा, पप्पू मांझी, मनुलाल सोरेन, झरी करमाली, रविंद्र सोरेन, पंकज हेंब्रोम, अजय करमाली, अजय मरांडी, सुखराम बेसरा, बिनोद सोरेन, प्रेम सोरेन, आनंद बेसरा, बंशीलाल मुर्मू, दिनेश मुंडा, राजेन्द्र गंझु, कामेश्वर मुंडा,, संजय सोरेन, रमेश हांसदा, देवीलाल सोरेन, दिलीप बेसरा, बाबू गंझु सहित कई शामिल हुए।