उरीमारी(हजारीबाग): उरीमारी कांटाघर परिसर स्थित लोकल सेल मुंशी कार्यालय में बुधवार को विस्थापित संघर्ष मोर्चा ने शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के कोषाध्यक्ष दसाराम हेंब्रम ने किया। अवसर पर मुख्य रूप से सचिव महादेव बेसरा सहित मोर्चा के सदस्य और लोकल सेल के मजदूर शामिल रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने शहीद बाबा तिलका मांझी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। 

मौके पर चरका करमाली, महादेव बेसरा, कानू मरांडी, सीताराम किस्कू, दशाराम हेंब्रम, राजेंद्र किस्कू, सिगू हेंब्रम, मनु टुडू, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, सीतामुनी देवी , फुलमति किस्कू, तेतरी देवी, फूलमनी देवी, शांति देवी, बिरजू सोरेन, सुशीला देवी, रूसुमुनी देवी, मोनिका देवी, रामवृक्ष सोरेन, कतिलाल हेंब्रम, वासदेव सोरेन, शिबू ठाकुर, राज कुमार साव, रमेश हेंब्रम, तालो हेंब्रम, विनोद प्रजापति, सनोज हेंब्रम, रेवा हेंब्रम, आर्यन हेंब्रम, राजू किस्कू सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!