उरीमारी(हजारीबाग): विस्थापित संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को एक्सक्यूटिव हॉस्टल उरीमारी में हुई। जिसकी अध्यक्षता वरीय उपाध्यक्ष सीताराम किस्कू और संचालन कोषाध्यक्ष दसाराम हेमब्रम ने किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने विस्थापित बेरोजगारों के रोजगार के सम्बन्ध मे गहन विचार विमर्श किया।
इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय किया कि उरीमारी परियोजना अंतर्गत चल रहे आशीर्वाद आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन को मांग पत्र दिया जाएगा। कंपनी में काम कर रहे बाहरी लोगों को हटाने और विस्थापितों को रोजगार देने की मांग की जाएगी। ऐसा नहीं करने पर मोर्चा आंदोलन करने को बाध्य होगा।
बैठक में मोर्चा अध्यक्ष सह पोटंगा मुखिया चरका करमाली, सचिव महादेव बेसरा, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष गीता देवी, कानू मरांडी, सीतामनी देवी, कजरु उरांव, सुखदेव सोरेन, सिगु हेमब्रम, जतरु बेसरा, जुरा सोरेन, लालदेव सोरेन, मनु टुडू, मानाराम हांसदा, कुला प्रजापति सहित अन्य उपस्थित थे।