उरीमारी (हजारीबाग): उरीमारी लोकल सेल मुंशी कार्यालय में शनिवार को विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी-पोटंगा ने धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनायी। अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत सभी ने एक दूसरे को जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिसमो सचिव महादेव बेसरा, वरीय उपाध्यक्ष सीता राम किस्कू, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, कानू मरांडी, सीतामनी देवी, दसाराम हेमब्रोम, जातरु बेसरा, कंचन सोरेन, तालो बेसरा, सिगु हेमब्रोम, सीतामनी देवी, मनु टुडू, राजेंद्र किस्कू, बसदेव सोरेन, बिरजू सोरेन, गुप्ता सोरेन, रामबृक्ष सोरेन, चंदू जायसवाल, कतीलाल हेमब्रोम, सरोज मुर्मू, रतन पवरिया, मानाराम हांसदा, बिजय हांसदा, बिनोद प्रजापति, गोबिंद प्रजापति, शिबू ठाकुर, गुली प्रजापति, कुला प्रजापति, रामा उरांव, नंदू प्रजापति, गोबिंद प्रजापति, मानाराम मांझी, विजय हांसदा, फूलमती देवी, फूलमुनी देवी, तेतरी देवी, शांति देवी, सूर्य मुनि देवी, मुनिका देवी, सुशीला देवी, रुशुमुनी देवी, फूलोसरी देवी, झोमरो, देवी, बसंती देवी, शांति देवी, रीता देवी, ताल्लु मांझी, राज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।|

 

By Admin

error: Content is protected !!