हजारीबाग: जिला के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत कंडाबेर पंचायत में तुरी टोला और नहर टोला पर जन सेवा परिषद हजारीबाग एवं जिला प्रशसन हज़ारीबाग के द्वारा मतदान को लेकर लोगो को जागरूक किया गया। इस दौरान जन सेवा परिषद हज़ारीबाग से सीएसडब्लुयू मेघनाथ महतो और आंगनबाड़ी सेविका संध्या देवी ने लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया। वहीं ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई।

मौके पर मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी, आंगनबाड़ी सहायिका कांति देवी, चन्द्रिका रजक, संजय रजक, गणेश रजक, किशुन तुरी, प्रभु तुरी, प्रदीप तुरी, सुकर, लखन, तुलसी ठाकुर, पार्वती देवी, दशमी देवी, कमली देवी, रजिया खातून, बिलाशो देवी, प्रमिला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!