4 से 6 दिसंबर तक होगा मतदान, बरकाकाना में दो बूथों पर 1400 रेलकर्मी करेंगे वोट

रामगढ़: पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन में यूनियन की मान्यता को लेकर तीन दिवसीय चुनाव बुधवार को आरंभ हुआ। जिसके तहत  आगामी 4, 5 और 6 दिसंबर को मतदान किया जाएगा। बरकाकाना में रेल कर्मियों ने पहले दिन उत्साह के साथ मतदान किया। मिली जानकारी के अनुसार यहां कैरेज विभाग में बूथ संख्या 17 पर पहले दिन 485 और स्टेशन परिसर में बूथ संख्या 18 पर पहले दिन 300 रेलकर्मियों ने मतदान किया। बरकाकाना स्टेशन परिसर में बूथ संख्या 18 में कुल 585 और कैरेज डिपार्टमेंट में बूथ संख्या 17 कुल में 843 रेलकर्मी मतदान करेंगे।

चुनाव में छह यूनियनों के बीच रेलकर्मी एक यूनियन की मान्यता के लिए वोट दें रहे हैं। इन छह यूनियन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन, ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंंस कांग्रेस, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस, पूर्व मध्य रेल मजदूर संघ, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन शामिल हैं।

बताया जाता है कि यह चुनाव पांच वर्षों के लिए होता है। हालांकि अंतिम बार वर्ष 2013 में चुनाव हुआ था। अपरिहार्य कारणों से 11 वर्ष के बाद चुनाव हो रहा है। 

By Admin

error: Content is protected !!