हजारीबाग लोकसभा चुनाव के 17 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद, जीतेगा एक

•  स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए जिला प्रसाशन रहा मुस्तैद

 

Loksabha election : लोकसभा आम निर्वाचन के पांचवें चरण के तहत सोमवार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में मतदान हुआ। लोकसभा अंतर्गत रामगढ़ जिले में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से शाम पांच तक मतदान कार्य जारी रहा। जिला अंतर्गत 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र  में 68.37 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 22 बड़कागांव विधानसभा में 66.25 प्रतिशत मतदान हुआ। 

भीषण गर्मी के बावजूद वोटरों में उत्साह बरकरार पूरे दिन बरकरार रहा।  शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के महिला-पुरूष वोटर काफी उत्साहित दिखे। वृद्ध, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर्स सहित युवा वोटरों ने भी मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। वहीं मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मियों और सुरक्षा बल के जवानों ने निष्ठापूर्वक योगदान दिया। कुछेक मतदान केंद्र पर अपरिहार्य कारणों से  विलंब होनै और वोटरों को परेशानी की भी जानकारी मिली है। बावजूद इसके मतदान कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

Voting completed peacefully in Ramgarh under Lok Sabha election.

मतदान कार्य पर जिला प्रशासन की रही पैनी नजर

लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन में जुटे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार और रामगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार सहित जिला के अन्य अधिकारियों और कर्मियों ने भी मतदान किया। साथ ही अधिकारियों ने  जिला अंतर्गत विभिन्न बूथों पर मतदान कार्य का निरीक्षण भी कियाया। इसके साथ ही <span;>जिला समाहरणालय सभाकक्ष में बनाए गए नियंत्रण कक्ष से हर गतिविधि पर रखी जाती रही। वेब कास्टिंग की सुविधा के साथ ससमय रिपोर्टिंग की जाती रही।

वृद्ध और दिव्यांग वोटरों का जोश रहा प्रेरणादायी

जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में वृद्ध और दिव्यांग वोटरों ने भी वोट दिया। परेशानी के बावजूद लोकतंत्र के महापर्व में अपना वोट देकर जिम्मेवार नागरिक की तरह देश और लोकतंत्र प्रति  दायित्व निभाया। सुबह से लेकर शाम तक केंद्रों पर वृद्धजनों और दिव्यांग वोटर पहुंचते देखे गए। मौसम के चढ़े पारे का उनपर कोई प्रभाव नहीं दिखा। लोकतंत्र के लिए जज्बा देख चिलचिलाती धूप भी पस्त रही। हौसला आम लोगों को भी प्रोत्साहित करता रहा।

देश की सरकार चुनने के लिए ट्रांसजेंडर्स ने भी किया वोट

जिला अंतर्गत 22 बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सुंदरनगर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 348 पर ट्रांसजेंडर समूह के वोटरों ने भी मतदान किया। इस दौरान उन्होंने दूसरे वोटरों से मतदान जरूर करने की अपील भी की। कहा कि लोकतंत्र हर एक की भागीदारी से ही देश मजबूत हो सकता है।

कहीं देश की मजबूती तो कहीं महंगाई-बेरोजगारी मुद्दा

मतदान को लेकर हर उम्र के वोटर खासे उत्साहित रहे। युवा वोटरो में भी काफी जोश रहा। राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भी अपने प्रत्याशियों  के लिए मशक्कत करते दिखे। वोटरों से पूछे जाने पर उन्होंने अलग-अलग मुद्दे रखे। किसी ने देश की मजबूती और विकास के लिए वोट देने कही, तो किसी ने महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी को मुद्दा बताया।  इसके साथ ही कई अन्य मुद्दों पर लोगों ने राय रखी। हालांकि बातचीत में वोटरों का रूझान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच ही घूमता रहा। दोनों दलों के प्रत्याशियों के बीच टक्कर मानी जा रही है। 

By Admin

error: Content is protected !!