रामगढ़: पतरातू प्रखंड के पालू पंचायत में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। चौथे सीजन के तहत टूर्नामेंट का शुभारंभ 21 दिसंबर को किया जाएगा। जबकि फाइनल मैच 31 दिसंबर को पालू ग्रोथ सेंटर ग्राउंड में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के आयोजन में पालू पंचायत की मुखिया पानो देवी, पंचायत समिति सदस्य सुनिता देवी, अजय सिंह, उप मुखिया उज्जवल कुमार सिंह और वार्ड सदस्य कामेश्वर साव राहुल कुमार, शिव कुमार महतो, सेवंती देवी, ललिता टोप्पो, सविता कुमारी, दिलनारायन कुमार, ममता देवी, नमिता देवी, सबिता देवी, संध्या कुमारी, विक्की कुमार सिंह, श्वेता भारती, कृष्ण कुमार सिंह योगदान दे रहे हैं। इस टूर्नामेंट मैच में पालू पंचायत की कुल16 वार्ड टीमें भाग लेंगी।
बैठक में फुलेश्वर महतो, राजेश कुमार, कृष्ण, टेकलाल, विशेश्वर, सोनू, विकास, पवन, पिंटू, निकेश, सिकंदर, सतीश, मिथलेश,भैरवा सहित कई मौजूद थे।
