रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत सयाल दक्षिणी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार को प्रखंड कार्यालय द्वारा उपलब्ध गर्म कपड़ों (स्वेटर) का वितरण किया गया। पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव, पंचायत समिति सदस्य विजय साव, उप मुखिया रजनी देवी ने बच्चों गर्म कपड़े वितरित किए।
इस दौरान पंचायत के मुखिया जगदीश कुमार साव ने कहा कि बढ़ती ठंड में बच्चों का पठन-पाठन बाधित न हो और ठंड से बचाव हो इसके लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा और उनकी सहूलियत के लिए सभी को सजग रहने की जरूरत है।
मौके पर वार्ड सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह, जयराम कुमार, सेविका रेखा देवी, सुधा देवी, संगीता देवी, प्रीति देवी, गणेश साव, अंजन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
