अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, दामोदर तट पर हुआ अंतिम संस्कार, शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजलि

रामगढ़: भुरकुंडा के पत्रकार दुर्गेश नंदन तिवारी के पिता वयोवृद्ध पत्रकार एवं शिक्षक नारायण नाथ तिवारी का निधन सोमवार को हृदयगति रुकने से हो गया। वे 93 वर्ष के थे। बताया जाता है कि तकरीबन चार बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से भुरकुंडा कोयलांचल सहित रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो जिले में शोक की लहर है। रिभर साइड स्थित उनके आवास पर पहुंचे लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। गिद्दी दामोदर नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र दुर्गेश नंदन तिवारी ने दी। अंतिम संस्कार के उपरांत शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। स्व. नारायण नाथ तिवारी अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री, तीन बहु, नाती-पोता सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं।

बताते चलें कि पत्रकारिता के आदिपुरूष माने जाने वाले स्व. नारायण नाथ तिवारी (नाना तिवारी) कोयलांचल के सबसे पुराने पत्रकार थे। मूल रूप से पेटरवार के रहने वाले नाना तिवारी अपने समय में तीन जिला रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो क्षेत्र में जानेमाने पत्रकार थे। साथ ही वे हिन्दी के शिक्षक भी थे। भाषा पर उनकी अद्भुत पकड़ थी और साहित्य से भी उनका खासा लगाव था। 

शोक संवेदना प्रकट करने वालो में विधायक रोशनलाल चौधरी, पत्रकार मनोज कुमार सिंह, योगेंद्र सिन्हा, राजकुमार सिंह, अवध किशोर शर्मा, राकेश पांडेय, दीपक प्रसाद, सरोज कांत झा, उत्तम सिन्हा, बीरू यादव, कुमार आलोक, दीपक कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, कमलेश मेहता, संजय पासवान, विजेंद्र कुमार, दिलीप प्रजापति, अनुज ठाकुर, मुकेश कुमार, पवन ठाकुर, अंकित कुमार,  सलीम अंसारी ज़ाकिर हुसैन, तन्नु उपाध्याय, दिनेश प्रसाद, कुलानंद पांडेय, नंदकिशोर पांडेय, आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी,पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, मुखिया सत्यवन्ती देवी, मुखिया अजय पासवान, प्राचार्य एके सिंह झा, गोपाल कुमार, मनोज कुमार, विजय सिंह, चमन लाल, महेश्वर साहू, परमजीत सिंह धामी, प्रवीण शर्मा, लव कुमार महतो, अशोक सिंह, मनोज सिंह, प्रवीण राजगढ़िया, राजेश सिन्हा, दिनेश राजगढ़िया, दर्शन गंझु, विश्वरंजन सिन्हा, सतीश मोहन मिश्रा, राजकिशोर पांडेय, जिबू सिंह सैनी, सुरेश सिंह, अशोक शर्मा, हरबिंदर सिंह, दिलीप दांगी, योगेश दांगी, शंकर सिंह, प्रेमरंजन सिंह, उदय सिंह, मिथलेश कुमार, विकास कांत सिन्हा, विश्वरंजन सिन्हा, संजय रवि, पिंकू झा, शैलेंद्र सिंह, लंकेश सिंह, ललन सिंह, श्रीकांत शर्मा, अशोक शर्मा, सुरेश सिंह, संजय मिश्रा, सुरेश उपाध्यय, बिटू सिंह, संजय रवि, विनू शर्मा, शंकर सिंह, डब्लू सिंह, रामराज सिंह, दुर्विजय कुमार, प्रह्लाद पांडेय, अभिषेक मिश्रा, राजू मल्होत्रा, शंभु सिंह, देव बेदिया सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पत्रकार, शिक्षकगण, समाजसेवी, बुद्धिजीवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे। 

 

By Admin

error: Content is protected !!