रामगढ़: बरकाकाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदर नदी स्थित श्मशान घाट पर गुरुवार को एक व्यक्ति ने अपनी जीवित पत्नी के पुतले का विधिवत दाह संस्कार कर दिया। दाह संस्कार में कई स्थानीय लोग शामिल रहे। जानकारी के अनुसार नया घुटुवा निवासी सुखदेव बेदिया का विवाह वर्ष 2016 में बारीडीह की काजल से हुआ था और उनके सात वर्ष की एक बेटी और पांच वर्ष एक बेटा है। लगभग आठ महीने पूर्व काजल अपने पति सुखदेव और दोनों बच्चों को छोड़ अपने पुराने प्रेमी संग चली गई। विगत आठ माह से दोनों बच्चों की देखभाल सुखदेव का भाई और उसकी पत्नी करते आ रहे हैं। इधर, हाल में ही काजल ने पति से फोन पर संपर्क किया और वापस उसके साथ रहने की इच्छा जताई। इससे नाराज सुखदेव और उसके परिजनों ने काजल के पुतले का प्रतीकात्मक रूप से दाह संस्कार कर दिया। 

वहीं मामले पर सुखदेव के भाई का कहना हैं कि उसकी भाभी काजल कोनारडीह के रहनेवाले प्रेमी के साथ भाग गई थी। सुखदेव की शिकायत पर तब बरकाकाना ओपी में काजल और उसके प्रेमी को बुलाया गया। जहां काजल अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। आखिरकार सुखदेव और काजल दोनों के परिजनों और समाज गणमान्य लोगों की मौजूदगी में लिखित समझौता हुआ कि अब काजल और सुखदेव का एक-दूसरे से वास्ता नहीं है।  इसके साथ ही वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। इधर वह फिर सुखदेव के साथ रहने की बात कह रही है।

 

By Admin

error: Content is protected !!