गोमिया (बोकारो): गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिरला गांव के निकट तेवरा कुंडा टोला में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया है। बीती रात हाथियों ने यहां निर्माणाधीन पुल के स्टोर रूम को भारी क्षति पहुंचाई है। तकरीबन चार लाख रूपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि घटना कोई हताहत नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात हाथियों का झुंड चैनपुर बड़गांव से ललपनिया मार्ग पर बन रहे निर्माणधीन पुल के स्टोर रूम के पास पहुंच गया। हाथियों ने स्टोर रूम की दिवार, दरवाजे और अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे पुल निर्माण में उपयोग होनेवाली सामग्री को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद शनिवार की सुबह ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ठेकेदार को दी गई।

बताया जाता है क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से हाथियों से सुरक्षा सुनिश्चित करने और झुंड की गतिविधियों पर त्वरित कदम उठाने की मांग की है।

By Admin

error: Content is protected !!