रामगढ़: शहर के विद्यानगर में गुरुवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी गई। मृतका सुशीला देवी के सिर पर किसी भारी चीज से वार के निशान मिले हैं। उनका शव घर के रसोईघर में पाया गया है। जबकि हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने की मंशा से एक कमरे में आग भी लगा दी।जबकि घर की अलमारी खुली हुई और घर के सामन बिखरे हुए पाए गए हैं।

Woman murdered by breaking into house in broad daylight in Ramgarh

घटना की सूचना पर रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद सदलबल घटना पर पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन शुरू की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर कब्जे में लिया है। वहीं जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाए जाने की जानकारी मिल रही है। घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। लेकिन घटना को अंजान देकर हत्यारे घर की सीसीटीवी का डीवीआर साथ ले गए है। 

एक महिला समेत चार लोग पहुंचे थे घर 

बताया जाता है कि विद्यानगर कॉलोनी स्थित रिटायर्ड रेलकर्मी अशर्फी प्रसाद की पत्नी सुशीला देवी (60 वर्ष) गुरुवार की सुबह घर में अकेली थी। तकरीबन 09:00 बजे स्थानीय लोगों ने तीन पुरूष और एक महिला उनके घर में जाते देखा। सुशीला देवी के व्यवहार से लोगों को यह भी लगा कि चारों उनके परिचित है। हत्याकांड से लोग काफी अंचभित है। 

 

By Admin

error: Content is protected !!