रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बिरसा चौक के निकट सोमवार को बेसुध अवस्था में एक वृद्ध महिला सड़क किनारे पड़ी हुई पायी गई। स्थानीय लोगों ने इसकी की सूचना भुरकुंडा पुलिस को दी। जिसपर ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने त्वरित पहल करते हुए महिला को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। महिला शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है।

वहीं अस्पताल कर्मियों द्वारा पूछे जाने पर महिला ने अपना नाम रूपम सिंह चंदेल, पिता का नाम यशवंत सिंह चंदेल और भाई का नाम पद्म सिंह बताया। पता पूछने पर महिला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव और इशानगर का जिक्र कर रही है। इसके अलावा वह किसी अन्य बात का स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रही है। वह भुरकुंडा कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंची है, यह साफ नहीं हो सका है। 

By Admin

error: Content is protected !!