• भदानीनगर ओपी क्षेत्र की घटना
रामगढ़: भदानीनगर ओपी क्षेत्र के लपंगा बस्ती स्थित मुस्लिम टोला में सोमवार की सुबह हाईटेंशन तार में सटने से एक सेटरिंग मजदूर बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। खबर सेल पढे़ं।
मिली जानकारी के अनुसार लंपगा बस्ती के मुस्लिम टोला में सोमवार को स्थानीय अब्दुल खालिक के दोतल्ला मकान की ढलाई के लिए सेटरिंग का काम हो रहा था। इसके लिए हजारीबाग जिले के बड़कागांव से मजदूर बुलाये गये थे। सुबह काम के दौरान मजदूर दीपक साव (उम्र लगभग 45 वर्ष) बांस लगा रहा था। इस दौरान बांस डीवीसी के 1लाख 32 हजार वोल्ट (पावर ग्रिड) के हाइटेंशन तार से सट गया। तेज आवाज और स्पार्क के साथ मजदूर झुलसकर मकान के नीचे जा गिरा। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आननफानन में उसे एंबुलेंस से रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया। खबर सेल पढ़ें।
मजदूर दीपक साव बड़कागांव प्रखंड के नापो गांव का रहने वाला बताया जाता है। इधर, घटना के बाद काम रुक गया है। अन्य मजदूर घटना के बाद से नदारद हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

