बड़कागांव में भारतीय जनता पार्टी की हुई संगठनात्मक बैठक
बड़कागांव: भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल की एक आवश्यक बैठक किसान मोर्चा अध्यक्ष हरली निवासी त्रिवेणी महतो के आवास में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो एवं संचालन किसान मोर्चा अध्यक्ष त्रिवेणी महतो ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जिला प्रभारी अभय सिंह, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि कांग्रेस के नेता स्वयं कहते थे कि 100% में 19% ही लाभ आम जनों तक पहुंचती थी लेकिन अभी 100 में 100 प्रतिशत लाभार्थियों के पास सीधे तौर पर केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रही है। लोकसभा प्रत्याशी मनीष जयसवाल अपने घर का उम्मीदवार है उनको भारी बहुमत से विजय बनाकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। हमारे प्रत्याशी मनीष जायसवाल का कार्य करने का तरीका काबिले तारीफ है। हमारे कार्यकर्ता वन बूथ टेन यूथ की टोली बनाकर जनसंपर्क अभियान चलाएं क्योंकि बूथ जीते तो चुनाव जीतेंगे।
वहीं जिला प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि भारत विश्वगुरू बने इसके लिए हमें भाजपा को 400 पार के लक्ष्य को पूरा करना है। बुथ मजबूत, संगठन मजबूत तो देश मजबूत के लक्ष्य के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लाभार्थियों तक जाकर जनसंपर्क अभियान चलाना है, क्योंकि केंद्र की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर प्रत्येक घरों में किसी न किसी रूप में अवश्य प्राप्त हुआ है। 70 वर्षों के कांग्रेस के विकास पर भाजपा के 10 वर्षों के कार्यकाल भारी पड़ गई है 70 वर्षों में कांग्रेस ने जितने समस्या पैदा की थी उन सारी समस्याओं को भाजपा एक-एक करके दूर कर रही है।
जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता लाभार्थी जनसंपर्क अभियान में तेजी लावे सभी घरों में मोदी सरकार की कुछ ना कुछ योजनाओं का लाभ पहुंची है। अपने घरों के कार्यों से समय निकालकर अपने लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में ईमानदारी पूर्वक बचे हुए 40 दिनों में मेहनत करें तो परिणाम बेहतर से बेहतर साबित होंगे।
मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, हरली मुखिया कविता कुमारी, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, श्रीकांत निराला, महामंत्री सुमन गिरी, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष त्रिवेणी महतो, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भुपाल स्वर्णकार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दानिश खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष सेवंती कुमारी, संगीता कुमारी, सुमित्रा कुमारी, श्याम प्रसाद गुप्ता, सचिदानंद पांडेय, भगीरथ ठाकुर, मीडिया प्रभारी मनोज प्रभाकर, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, पुर्व मुखिया महेंद्र महतो, नागेश्वर महतो, मुकुटधारी महतो, सुकूल महतो, राजेन्द्र गंझू, खिरोधर कुमार मेहता, परमेश्वर महतो, प्रेम महतो, मो. दिलदार हुसैन, प्रेमलाल महतो अमित कुमार, संतोष महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन हरली मुखिया कविता कुमारी ने किया।
