Workshop organized under Nipun Bharat Mission in MedininagarWorkshop organized under Nipun Bharat Mission in Medininagar

पलामू: स्थानीय मुख्यमंत्री एक्सीलेंस जिला स्कूल मेदिनीनगर में क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक पलामू प्रमंडल अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जी-20 के तहत केन्द्र सरकार द्वारा संचालित निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ‘बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक समक्ष’ विषयक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन संयुक्त निदेशक अनिल कुमार चौधरी, एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रे कपिल देव ठाकुर व पलामू जिला शिक्षा अधीक्षक मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला का संचालन रजवाडीह मध्य विद्यालय के शिक्षक परशुराम तिवारी ने किया।

 

राज्य से आये प्रतिनिधि सूरज कुमार साव ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से ‘बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक समक्ष’ कार्यक्रम को विन्दुवार स्पष्ट किया। इस मौके पर क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि ‘बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक समक्ष’ कार्यक्रम बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास गढ़ेगा। यह कार्यक्रम हमारी मूल समस्या के समाधान का ठोस पहल है। शिक्षक इसे अपने विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के उपरांत अनिवार्य रूप से लागू करें, परिवर्तन साफ नज़र आयेगा।

कार्यशाला में एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट कपिल देव ठाकुर ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसमें सफल होकर देश विकासशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र की संकल्पना को पूरा कर पायेगा। उन्होंने दृष्टांत के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य, संवाद व वातावरण के साथ जुड़कर सीखने के अवधारणा को स्पष्ट किया। जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मनोज कुमार ने कहा कि विद्यालय को ऐसा बनायें कि बच्चे वहां सहज महसूस करें। एफ.एल.एन. कार्यक्रम इसमें सहायक होगा। उन्होंने कहा कि इसकी सफलता शिक्षकों के ईमानदार प्रयास पर निर्भर है।

इस दौरान एपीओ जान मुथू एवं एडीपीओ उदय सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों व लक्ष्य पर विस्तार से जानकारी दी। केआरपी अमरेन्द्र नारायण, दिनेश शुक्ला, मास्टर ट्रेनर नन्द किशोर कुमार, श्याम देव महतो, पूजा सिन्हा और उपेन्द्र पाण्डेय ने शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रदर्शन कर एफएलएन में उपयोगिता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र तिवारी, रामनरेश राम, बीईईओ जीतवाहन सिंह, महेंद्र प्रजापति, बलराम पाठक, रामानंद सिन्हा, आमोद सिन्हा, कृष्णकांत द्विवेदी, मनोज तिवारी, कनीय अभियंता दिलीप सिंह, सुधीर सिंह, शादाब हुसैन, विकास कुमार दूबे, रविशंकर पाठक और अनिल कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!