World Tribal Day celebrated in visthapit office New Birsa Potanga

उरीमारी (हजारीबाग): विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा में विस्थापित समिति द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। सर्व प्रथम विस्थापित समिति के संरक्षक सह केंद्रीय सदस्य झामुमो सोनाराम मांझी,विस्थापित समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा, झामुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली, मोहन सोरेन, गणेश गंझू, बिनोद हेम्ब्रम, जुरा सोरेन, साहेबराम बेसरा और पोटंगा पंचायत उप मुखिया रविंद्र सोरेन ने झारखंड के वीर शहीद सिद्धू कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो, तिलका मांझी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

अवसर पर केंद्रीय सदस्य झामुमो सह विस्थापित नेता सोनाराम मांझी ने कहा कि आदिवासी के अधिकार को बढ़ावा देना, उनकी रक्षा करना, जल जंगल जमीन और पर्यावरण की रक्षा करना तथा पर्व त्योहार, परम्परा,भाषा और सांस्कृति की रक्षा करने के उद्देश्य से  प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।

मौके पर समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा, झामुमो पूर्व जिला उपाध्यक्ष हजारीबाग संजय करमाली, मोहन सोरेन, गणेश गंझू, बिनोद हेम्ब्रोम, जूरा सोरेन, पोटंगा पंचायत उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, साहेबराम बेसरा, दिनेश टुडू, पंकज हेंब्रम, प्रेम सोरेन, विजय सोरेन, सुखराम बेसरा, आनंद बेसरा, अजय करमाली, संजय सोरेन, राजेंद्र गंझू, बिनोद सोरेन, किशोर करमाली, राजकुमार हेंब्रम, मिथुन सोरेन, संदीप करमाली, बंशी मुर्मू, अजय मरांडी, भोला सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!