बड़कागांव: भारत भारती विद्यालय उरीमारी में बुधवार को विश्व योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर शिक्षक जितेंद्र पांडेय ने बच्चों को योग करने का सही तरीका एवं इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों एवं शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ योग कार्यक्रमों में भाग लिया एवं अपनी जीवन शैली में योग को अपनाने का प्रण लिया।
विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी ने कहा कि योग एक ऐसी चीज है जो हमारी आत्मा को खिलाती है। यह एक आध्यात्मिक अभ्यास है जो हमें शारीरिक रूप से कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। उन्होंने कहा कि व्यायाम हमारे शरीर को मजबूत एवं हमारी बुद्धि को भी तेज करता है। साथ ही हमारी भावनाओं को स्थिर कर सकता है।
मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के सचिव गोपाल यादव, अनिमेष यादव, अभिषेक यादव, माहे आलम अंसारी, विकास कुमार, बिंदेश्वरी यादव, अर्जुन साव, नवीन पाठक, जितेंद्र पांडे, रितु कुमारी, रंजीत कुमार, ललन कुमार, राधिका कुमारी, सरिता गयासेन, सीमा श्रीवास्तव, शालिनी कुमारी, अनीता कुमारी, प्रियंका सिंह, रंजीत प्रसाद, रेणु कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
