रामगढ़: डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में शुक्रवार को विश्व योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर योग दिवस के थीम ’योग स्वयं एवं समाज के लिए’ कार्यक्रम के तहत विद्यालय के 1600 बच्चों और 100 कर्मचारियों ने भाग लिया। विद्यालय की योग शिक्षिका  ज्योत्स्ना राय ने सभी को योग कराया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोकारो डीएसई सह डीएवी बरकाकाना के पूर्व छात्र अतुल चौबे शामिल हुए। जिनका स्वागत पौधा देकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतुल चौबे ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया। अवसर पर मुख्य अतिथि अतुल चौबे ने कहा कि योग से तन और मन दोनों स्वस्थ्य होता है। योग के नियमित अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है। जो सफलता के लिए जरूरी है। 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजिद ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की क्रिया योग है। योग व्यक्ति को समाज से समाज को राष्ट्र से और राष्ट्र को विश्व से जोड़ने का नाम है, योग वसुधैव कुटुंबकम की भावना है। योग हमारा अतीत था, वर्तमान है और हमारा भविष्य रहेगा। 

अवसर पर बच्चों ने ’तन मन जीवन संवारे योग मार्ग अपनाये’ गीत प्रस्तुत किया। वर्ग दशम की दिव्या ने योग से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा रीदमिक योग प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा। 

By Admin

error: Content is protected !!