गिरिडीह: कुशवाहा संघ गिरिडीह के तत्वावधान में रविवार को जननायक स्वर्गीय रीतलाल प्रसाद वर्मा की जयंती मनाई गई। अवसर पर स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा के द्वारा सामाजिक परिपेक्ष्य कार्यों का स्मरण कर उन्हें याद किया गया। साथ ही माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर कृतज्ञता जताई गई।
जिलाध्यक्ष इंद्र नारायण प्रसाद की अगुवाई में कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिगंबर प्रसाद दिवाकर और मुन्ना प्रसाद कुशवाहा सहित सभी स्वजनों के साथ पुष्प और माला अर्पित करते हुए नमन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज के नौजवानों को नई पीढ़ी को समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों को याद रखने की आवश्यकता है।उनके जो अच्छे विचार और कार्य हैं उनको समाज में फैलाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज वर्मा नगर महामंत्री हरिनंदन वर्मा बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा समाजसेवी सह व्यवसाय मोहन वर्मा, सुनील वर्मा, भुनेश्वर वर्मा, महेंद्र कुमार वर्मा, कैलाश वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
