रामगढ़: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत सुभाष चौक पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त फैज अंक अहमद मुमताज और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार   समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।वहीं उपायुक्त ने सभी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी  अनुराग कुमार तिवारी, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!