उरीमारी (हजारीबाग): महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित यूथ क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मैच के साथ समापन हुआ। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य गीता देवी, उरीमारी पंचायत की मुखिया कमला देवी, झामुमो के केन्द्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, झामुमो हजारीबाग के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली, सीताराम किस्कू, उरीमारी पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, त्रिपक्षीय क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य गणेश राम, विस्थापित नेता गणेश गंझू, बिनोद हेम्ब्रोम, पोटंगा पंचायत के उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, कानू मरांडी, कंचन मांझी, दशाराम हेम्ब्रोम, सिगू मांझी, फूलमति किस्कू, सुषमा श्रीवास्तव, सुखदेव करमाली, शांति निकेतन विद्यालय बगरैया के निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर और बैज लगाकर स्वागत किया गया। वहीं शांति निकेतन विद्यालय बगरैया के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

दिगवार इलेवन और फाइटर भुरकुंडा के बीच हुआ फाइनल मैच
टूर्नामेंट के फाइनल मैच में दिगवार इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिगवार इलेवन की टीम ने 10 विकेट खोकर 97 रन बनाया। वहीं जवाबी पारी में फाइटर भुरकुंडा की टीम ने तीन विकेट खोकर 101 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत कर टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ़ द मैच, मैन ऑफ़ द सीरीज, बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार टीम फाइटर भुरकुंडा के मुसद्दीक खान को दिया गया। वहीं दिगवार टीम के पीयूष झा को बेस्ट बॉलर और सचिन कुमार को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी के द्वारा विजेता टीम को 51000 रूपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं झामुमो हजारीबाग के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली और उरीमारी पंचायत के मुखिया कमला देवी के द्वारा संयुक्त रूप से उपविजेता टीम को 31000 रूपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। झामुमो के केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी के द्वारा शांति निकेतन विद्यालय बगरैया के छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति से खुश होकर 5100 रूपया नगद पुरस्कार दिया।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में मुख्य संरक्षक रंजीत करमाली, दिनेश टुडू, मुरली, रमेश करमाली, संजय सोरेन, सिगु मांझी, अध्यक्ष अजय करमाली, उपाध्यक्ष दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, सचिव लालजी पावरिया, सह सचिव दिलीप बेसरा, सदस्य उमेश करमाली, मंटू कुमार, रमेश करमाली, चंद्रदीप कुमार चौधरी, देवा कुमार, छोटू सोरेन, अमित कुमार, ननकू दास, दीपक दास, समीर, अजय लोहार, मोहन हेम्ब्रोम, बसंत करमाली, कृष्णा हांसदा, मनीष करमाली, विजय करमाली, दीपक कुमार मेहता, विशाल सिंह, दीपक करमाली, उपेंद्र यादव सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
