मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम): चिरिया ओपी क्षेत्र के हीरजी हटिंग निवासी राधेश्याम महतो के 23 वर्षीय पुत्र विकास महतो ने रविवार को फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह तकरीबन 10 बजे की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार सुबह विकास के माता-पिता बाहर गये हुए थे और वह घर पर अकेला था। इस दौरान पड़ोस का एक बच्चा घर में गया तो विकास को फंदे से झूलता पाया। मामले की जानकारी पर स्थानीय लोगो ने आननफानन में उसे फंदे से उतारा और चिरिया सेल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची चिरिया ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

इधर, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक के पिता ने किसी भी प्रकार के विवाद और तनाव से  इंकार करते हुए बताया कि वे 09:30 पर घर से निकले थे। इस दौरान विकास का व्यवहार बिल्कुल सामान्य था। वहीं बताया जाता कि विकास इकलौता पुत्र था। उसे आईटीआई कर रखा था। दो दिनों से अप्रेंटिसशिप के लिए वह टाटा आना-जाना कर रहा था। घटना से विकास की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना पर ओपी प्रभारी जयप्रकाश दास ने कहा है कि  फिल्हाल छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

By Admin

error: Content is protected !!