10 kg gold worth Rs 6.3 crore seized at Mumbai airport, four arrested10 kg gold worth Rs 6.3 crore seized at Mumbai airport, four arrested

मुंबई: एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय मुंबई ने सोने की तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में लगभग 6.2 करोड़ मूल्य के 10 किलोग्राम जब्त किया है। दोनों मामले में चार लोगों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार परएयर इंडिया के विमान पर शारजाह से मुंबई पहुंचे दो यात्रियों की तलाशी में आठ किलो वजन की 8 सोने की छड़ें उनके कपडों के अंदर कमर पर छिपाई हुई मिली। छानबीन में यात्रियों के एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया।

वहीं दूसरे मामले मे दुबई से मुंबई पहुंचे एक भारतीय नागरिक को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। जिसके सामान की जांच में महिलाओं के 56 पर्स बरामद हुए। जिनपर सिल्वर कलर के तारों के रूप में लगभग 2 किलोग्राम सोना छिपाया हुआ पाया गया।

सोना जब्त करते हुए व्यक्ति को सोने की स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मामलों में कुल चार आरोपी गिरफ्तार किये गये। आगे की छानबीन चल रही है।

By Admin

error: Content is protected !!