मुंबई एयरपोर्ट के रनवे 27 पर गुरुवार की शाम एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन पर आठ लोग सवार थे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार VSR  वेंचर्स लीयरजेट 45 एयरक्राफ्ट VT-DBL ने विशाखापत्तनम से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। शाम तकरीबन 05:00 बजे लैंडिंग के दौरान खराब मौसम और लो वीजिबिलिटी के कारण प्लेन रनवे पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन पर दो क्रू मेंबर और छह पैसेंजर सवार थे। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्लेन पर सवार लोगों को हल्की चोटें आई है। बताया जाता है कि मौसम काफी खराब था और विजिबिलिटी 700 मीटर थी। वहीं घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। कुछ समय के लिए रनवे को बंद कर दिया गया। क्लीयरेंस के बाद रनवे को चालू कर दिया गया है।

Image courtesy social media

By Admin

error: Content is protected !!