Morocco earthquake: अफ्रीकन देश मोरोक्को में शनिवार की तड़के सुबह 6.8 की तीव्रता वाले भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप से कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं और जानमाल को भारी क्षति पहुंची है। भूकंप की वजह से 296 लोगों की मौत हो गई है। जबकि सैंकड़ों लोग घायल बताये जाते हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मोरक्को में अहले सुबह 03:41 बजे भूकंप आया। 6.8 तिव्रता के भूकंप से धरती कांपने लगी। कई इमारतें जमीदोंज होने लगी। बड़ी संख्या लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गये। भूकंप थमने के बाद तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबों से शवों और फंसे हुए लोगों को निकालने की कवायद शुरू हुई। सैंकडों की संख्या में घायलों को अस्पतालों भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य जारी है। मृतकों और घायलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
बताया जाता है कि भूकंप का केंद्र मराकश शहर से 70 किलोमीटर दूर था। यह नॉर्थ अफ्रीका के 120 वर्षों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया जा रहा है।
वहीं मोरक्को में आई इस भीषण आपदा पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी शोक संवेदना जताई है। साथ ही मोरक्को को हर संभव सहायता देने की बात कही है।
Image courtesy Social Media