Asha bhonsle death: भारत की प्रख्यात गायिका आशा भोसले का रविवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके छोटे पुत्र आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार चेस्ट इंफेक्शन और हृदय संबंधी समस्या के कारण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में उनका निधन हो गया। कल सोमवार की शाम 4 बजे निवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताते चलें कि स्व. लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था। उन्होंने विभिन्न भाषाओं में फिल्मी-गैर फिल्मी 15 हजार से अधिक गीत गाए हैं। उन्होंने पहली बार पार्श्व गायिका के रूप में फिल्म चुनरिया (1948) में गीत गाया था। उनके निधन से उनके प्रशंसकों में गहरा शोक व्याप्त है।

By Admin

error: Content is protected !!