Father of Green Revolution M.S.Swaminathan passes away M.S.Swaminathan file photo

M.S.Swaminathan: भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ. एम एस स्वामीनाथन का निधन गुरुवार को चेन्नई में हो गया। वे 98 वर्ष के थे। बताया जाता है कि वे लंबे अरसे से बिमार चल रहे थे। गुरुवार की सुबह अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन भारत में हरित क्रांति के जनक माने जाते हैं। हरित क्रांति के 60 और 70 दशक के दौर में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें न सिर्फ भारत बल्कि विश्व भर में जाना जाता है। धान की अधिक उपज देनेवाली किस्मों को विकसित करने में उन्होंने सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जैविक विज्ञान के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की। जिसके लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

एमएस स्वामीनाथन अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रमुख पदों पर रहकर काम किया। वो भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक, आईसीआर के महानिदेशक और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के सचिव, कृषि मंत्रालय के प्रधान सचिव के पद पर भी रहे।

By Admin

error: Content is protected !!