khabarcell.com
Brazil: ब्राजील में बाढ़ और भूस्खलन से अबतक 36 से ज्यादा लोगों के मौत हो गई है। जबकि कई लापता बताये जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार साओ पोलो स्टेट के तटीय क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। कई जगहों पर हुए भूस्खलन (लैंड स्लाइड) में जान माल को भारी क्षति पहुंची है। कई जगह पर घर जलमग्न हो चुके हैं और सड़कें बाधित हो गई हैं।
आपदा में अबतक 36 लोगों की मौत बताई जा रही है। वहीं 100 से ज्यादा लोग लापता बताये जा रहे हैं। मृतकों की संख्या में वृद्धि होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
वहीं साओ पोलो के साओ सेबस्टियागो और बर्टिओगा शहर में काफी नुकसान हुआ है। साओ पोलो स्टेट को आपदा प्रभावितकरन घोषित कर दिया गया है। यहां कई पूर्व घोषित कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।