24 घंटे चला Indian Airforce का नॉन-स्टॉप ऑपरेशन
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने 24 घंटे का नॉन-स्टॉप ऑपरेशन चलाकर सुडान युद्धग्रस्त इलाके से 192 लोगों को सुरक्षित भारत की सरजमीं पर लाया है। वायुसेना के C-17 विमान के माध्यम से इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।
जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना का विमान C-17 ग्लोबमास्टर ने बीते 3 मई की रात हिंडन से उड़ान भरी। सुबह विमान सउदी अरब के जेद्दाह पहुंचा। जहां युद्धग्रस्त सूडान जाने और वापस नॉन स्टॉप भारत लौटने के लिए विमान में ईंधन भरा गया। इसके अतिरिक्त हालात को देखते हुए अतिरिक्त ईंधन लिया गया।
सूडान में ग्राउंड ऑपरेशंस की पूरी अवधि के दौरान, हालात को देखते हुए एयरफील्ड से तुरंत बाहर निकलने के उद्देश्य से विमान के इंजन को चालू रखा गया था। यहां से 192 यात्रियों को एयर लिफ्ट किया गया। विमान को वापस जेद्दाह नहीं ले जाया जा सकता था। इसलिए विमान के चालक दल ने नॉन-स्टॉप उड़ान भरते हुए विभाग को 4 मई की रात अहमदाबाद में लैंड कराया।
बताया जाता है कि अभियान के दौरान चालक दल को एक और आपात स्थिति का सामना करना पड़ा। उड़ान के दौरान यात्रियों में से एक बेहोश हो गया। इस स्थिति को चालक दल द्वारा तुरंत और कुशलता से संभाला लिया गया।
भारत पहुंचे यात्रियों में अधिकांश महिला, बच्चे और बुजुर्ग है। जो एनआरआई या भारत के विदेशी नागरिक हैं।