नई दिल्ली: भारतीय सेना के 43 जवानों का एक दल रविवार को मंगोलिया के लिए रवाना हुआ। भारतीय वायु सेना के सी-17 विमान द्वारा दल उलानबटार पहुंचा। जहां यह सैन्य दल मंगोलिया में द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास “Nomadic Elephant 2023” में भाग लेगा। इस सैन्य अभ्यास का आयोजन 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक मंगोलिया के उलानबटार में किया जाएगा।

यह सैन्य अभ्यास भारत का मंगोलिया के साथ वैकल्पिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य सकारात्मक सैन्य संबंध, सर्वोत्तम सैन्य प्रथाओं का आदान-प्रदान, द्विपक्षीय अंतर-संचालनीयता, मिलनसार व्यवहार, सौहार्द और मित्रता को सुदृढ़ करना है। संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत इस सैन्य अभ्यास का प्राथमिक उद्देश्य पहाड़ी इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगाना हैं।

इस सैन्य अभ्यास में प्लाटून स्तर का फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास (एफटीएक्स) शामिल है। इस सैन्य अभ्यास के दौरान, भारतीय और मंगोलियाई सैनिक अपनी क्षमताओं और कौशल को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लेंगे। इन गतिविधियों में सहनशक्ति प्रशिक्षण, रिफ्लेक्स फायरिंग, रूम इंटरवेंशन, छोटी टीम रणनीति और पर्वतीय अभ्यास (रॉक क्राफ्ट फायरिंग) शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!