हत्या के दूसरे दिन प्रेमी ने कर ली दूसरी शादी

आरोपी साहिल गहलोत हिरासत में

नई दिल्ली: नजफगढ़ में प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या कर शव को फ्रिज में छिपाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जाता है कि प्रेमी साहिल गहलोत ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव (23 वर्ष) की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को अपने ढाबे की फ्रिज में छिपा दिया।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए शव को बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस ने बुधवार को हत्या के आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेशी के बाद आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार मितराऊं गांव के साहिल गहलोत की हरियाणा के झज्जर की निक्की यादव के बीच मेडिकल की तैयारी के दिनों से प्रेम प्रसंग चल था। 2018 से दोनों ग्रेटर नोएडा में साथ में रहने लगे थे। कोविड लॉकडाउन के दौरान दोनों अपने-अपने घर चले गए थे, लेकिन फिर बाद में दिल्ली के द्वारका में एक घर किराए पर लेकर साथ रहने लगे थे।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात पर अनबन के बाद साहिल गहलोत ने अपनी कार में ही मोबाइल चार्जर के वायर से गला घोंटकर निक्की की हत्या कर दी और शव को मितराऊं गांव स्थित अपने ढाबे की फ्रिज में छिपा दिया। वहीं अगले दिन 10 फरवरी को उसकी शादी तय थी। उसने शादी भी कर ली।

मामले की जानकारी किसी तरह पुलिस को मिल गई। जिसपर पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में निक्की का शव बरामद किया। मामले की जानकारी निक्की के परिजनों को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। झज्जर में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। साहिल की गिरफ्तारी और छानबीन में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। 

Image source Social Media

By Admin

error: Content is protected !!