नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स को एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) का 35वां महानिदेशक नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह के स्थान पर उन्होंने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने 1988 में भारतीय सेना के 19वें कुमाऊ रेजिमेंट से कमीशन प्राप्त किया है। बीते 37 वर्षों में वे आतंकवाद और उग्रवाद रोधी ऑपरेशन में शामिल रहे। इसके साथ ही कश्मीर घाटी, अरूणाचल प्रदेश और सेना मुख्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे हैं।

बताते चलें कि एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) की स्थापना जुलाई 1948 में की गई थी। यह विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है। जिसका उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। देश के 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में एनसीसी कैडेट्स की संख्या लाखों में हैं। 

 

Image courtesy Social media 

By Admin

error: Content is protected !!