किसान सम्मान निधि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम के दौरे पर रहेंगे। जहां वे गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त जारी करेंगे। देश भर के 9.32 करोड़ किसानों को 18640 करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से किसानों को उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक डीबीटी के माध्यम से 4,09,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। इस वित्तीय सहायता से कृषि क्षेत्र क्षेत्र में निवेश बढ़ा है। साथ ही खाद्यान्नों के उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को काफी मजबूती मिली है।
