नई दिल्ली: देश के जानेमाने वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह गुड़गांव स्थित वे घर में गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वेद प्रताप वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) की हिंदी सामाचार एजेंसी ‘भाषा’ के संस्थापक संपादक रहे। इसके साथ ही उन्होंने नवभारत टाइम्स सहित कई मीडिया संस्थानों के महत्वपूर्ण पदों पर रहे। वे स्वतंत्र स्तंभकार और राजनैतिक विश्लेषक भी रहे। इसके साथ ही वे विदेशी राजनीति और कई भारतीय भाषाओं के जानकार भी थे।
उनके निधन पर देश के राजनैतिक हस्तियों और गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना जताते हुए पत्रकारिता जगत के लिए भारी क्षति बताया है।