नई दिल्ली: देश का नाम हिंदी में ‘भारत’ और अंग्रेजी में ‘INDIA’ की बजाय ‘BHARAT’ हो सकता है, ऐसी अटकलें लगाई जा रही है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दिखनी शुरू हो गई हैं। हालांकि देश का एक नाम होने की मांग भी काफी अरसे से हो रही है।

इधर, केंद्र सरकार द्वारा संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र 18 सितंबर को बुलाया गया है। जिसे लेकर कयास लग रहे हैं कि सरकार इस विशेष सत्र में देश का नाम अंग्रेजी में INDIA की जगह BHARAT करने का विधेयक ला सकती है। वहीं कई अन्य विधेयकों के भी सदन के पटल पर लाये जाने की चर्चा हो रही है।

हालांकि संसद के विशेष सत्र को लेकर फिलहाल कुछ भी साफ नहीं हो सका है। सरकार कौन से विधेयक ला सकती है। इसपर फिलहाल साफ तौर कुछ नहीं कहा जा सकता है।