यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से उपर

Delhi flood: भारी बारिश से दिल्ली, एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं। यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। दिल्ली के अलावे उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को बताया कि यमुना नदी का जलस्तर 207.71  मीटर से पार कर गया है। ऐसे हालात 1978 के बाद पहली बार बने है। 1978 में जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था।

इधर, यमुना नदी के आसपास दिल्ली के कई जगहों पर पानी भरने से लोग बुरी तरह से प्रभावित हैं। कई घरों में पानी घुस गया है। कई जगहों छोटे-बड़े कई वाहन जलमग्न हो गये हैं। सड़क जाम से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। कई जगहों पर राहत अभियान चलाया जा रहा है। 

हालांकि बीते दो दिनों में बारिश कम हुई है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

By Admin

error: Content is protected !!