Hockey Asia Cup 2025: भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप पर कब्जा जमाया है। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर जीत हासिल की। इस शानदार जीत के साथ ही विश्व कप 2026 के लिए भी भारत ने क्वालीफाइ कर लिया है।
बताते चलें कि हॉकी एशिया कप में इससे पहले भारत ने 2003, 2007 और 2017 में भी जीत हासिल किया था। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में विश्व चैंपियन कोरिया पर भारत को मिली इस जीत से खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘X’ पर पोस्ट साझा कर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं।
https://x.com/narendramodi/status/1964739768933064943?t=isMRnLic5iYt-NFkJWL_LQ&s=19