रांची: वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी का शानदार आगाज शुक्रवार को रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में हुआ।
पहला मुकाबला जापान और मलेशिया के बीच हुआ। जिसमें जापान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-0 से मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला चीन और कोरिया के बीच खेला गया। जिसमें कोरिया ने चीन को 1-0 से हराया।
पहले दिन का अंतिम मैच भारत और थाइलैंड के बीच खेला गया। जिसमे भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-0 से मैच अपने नाम कर लिया। झारखंड की हॉकी खिलाड़ी संगीता ने हैट्रिक गोल दागा। अन्य खिलाड़ियों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया।
अवसर पर झारखंड सरकार के खेल मंत्री हफीजुल हसन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।