रामगढ़: पतरातु प्रखंड क्षेत्र के हेसला पंचायत में शुक्रवार को दुसरे दिन भी हाइकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया । इस दौरान अवैध कब्जा किए गए आवासों खाली कई आवासों को खाली कराया गया और अतिक्रमण कर आवासों के आसपास बने मकानों जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया।

सुबह 11 बजे से अभियान शुरू होने होते ही स्थानीय लोगों अभियान का जमकर विरोध किया इस दौरान स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम के साथ नोक झोंक धक्का मुक्की भी हुई। लोगों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते विरोध जताया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस मामले पर अधिकारियों ने लोगों को कोर्ट का आदेश का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन लोग अभियान का विरोध करते हुए
इस दौरान दोपहर में हजारीबाग पूर्व सांसदयशवंत सिन्हा और रामगढ़ पूर्व विधायक शंकर चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ घटना स्थल पहुंचे और लोगो से बातचीत की जहां स्थानीय लोगो ने दोनों नेता के बीच अपनी बातों को रखा और हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन सौंपते हुए बचाव की गुहार लगाई। इसके बाद दोनों नेता प्रदर्शन में शामिल हुए और चल रहे अभियान का विरोध करने लगे। इस बीच जिला प्रशासन के अधिकारी ने समझने का प्रयास किया ओर हाई कोर्ट के आदेश की प्रति दिखाई बावजूद इसके ये लोग अपनी जिद पर अड़े रहे। मजबूरन प्रशासन द्वारा प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि सभी को शाम को रिहा कर दिया गया है।
हालांकि प्रशासन ने बताया कि वे हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने पहुंचे हैं।प्रशासनिक कार्रवाई से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इस दौरान लोगों ने विरोध में अधिकारी वापस जाओ के नारेबाजी करते रहे वहीं भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कई आवासों को खाली कराया। 

By Admin

error: Content is protected !!