रामगढ़: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने सर्वप्रथम अपने आवासीय कार्यालय में झंडा फहराया। वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त ने  मुख्य अतिथि के रुप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने परेड का निरीक्षण किया। जिसके उपरांत उपायुक्त ने झंडा फहराया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी को 75 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिधो- कान्हो मैदान में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, रामगढ़ एवं गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ के छात्र एवं छात्राओं के बैंड समूह द्वारा बेहद आकर्षक प्रस्तुति दी गई। जिसके उपरान्त जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण, समाज कल्याण, वन प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, खनन, जेएसएलपीएस रामगढ़, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अग्रणी बैंक प्रबंधक, निर्वाचन, कृषि, नगर परिषद, पर्यटन एवं परिवहन कार्यालय के द्वारा झांकि का प्रदर्शन किया गया। खास बात यह रही के इस बार सिदो कान्हू स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम के उपरांत चट्टी बाजार, थाना चौक, सुभाष चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ तक झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान परेड में बेहतरीन प्रदर्शन कर गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ एनसीसी एयर गर्ल्स को प्रथम, गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ एनसीसी नेवी बॉयज को द्वितीय एवं एसएआरबी महिला कैंप उपकारा रामगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वही बैंड प्रस्तुति में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रामगढ़ की छात्राओं ने प्रथम एवं गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

झांकियों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शिक्षा कार्यालय को प्रथम, जेएसएलपीएस रामगढ़ को द्वितीय, जिला निर्वाचन कार्यालय रामगढ़ को तृतीय एवं परिवहन कार्यालय रामगढ़ को विशिष्ट पुरस्कार से नवाजा गया। कहा कि कार्यक्षेत्र से हटकर समाज के विकास में अपना योगदान देने के लिए 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पहली बार गणतंत्र दिवस जिला पुरस्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री देवधारी करमाली रजरप्पा विकलांग सेवा समिति, श्री वैभव कुमार शर्मा नई सराय करमाली टोला रामगढ़, श्री ओम प्रकाश महतो मुर्रामकला रामगढ़, श्री राजेश कुमार नागी डिवाइन ओंकार मिशन रामगढ़ को गणतंत्र दिवस रामगढ़ जिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नई पहल के तहत सरकारी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों में केबी +2 उच्च विद्यालय लारी चितरपुर की स्वीटी कुमारी, सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस गर्ल्स रामगढ़ कैंट की ज्योति कुमारी, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय होन्हे दुलमी की रूपा कुमारी, आरबी प्लस टू उच्च विद्यालय साण्डी चितरपुर की पुष्पा कुमारी, गांधी मेमोरियल जिला सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस रामगढ़ की ईशा कुमारी एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामगढ़ की काजल कुमारी को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा ब्लेजर देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिला अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के तीन विद्यालयों के सभी शिक्षकों को ब्लेजर से सम्मानित करने की घोषणा भी की।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू संजय कुमार कोंगडी, अंचल अधिकारी चितरपुर दीपक मिंज प्रखंड तकनीकी प्रबंधक चितरपुर चंद्रमौली, बैंक सखी रुकसाना प्रवीण, नजारत शाखा से तालेश्वर कुमार महतो, सिविल सर्जन कार्यालय से राजन कुमार दास, गोपनीय शाखा से सज्जाद हुसैन, जनसंपर्क कार्यालय से नीतीश कुमार पासवान, नगर परिषद कार्यालय से सविता देवी, उप निर्वाचन कार्यालय से अभिषेक कुमार प्रसाद, पशुपालन कार्यालय से पुनीत एक्का, नजारत शाखा से शंकर कुमार, भू अर्जन कार्यालय से अरुण कुमार, कल्याण कार्यालय से कुलदीप राम रजक, सूचना विज्ञान कार्यालय से रोशन लाल महतो, अवर निबंधक कार्यालय से स्मृति कोमल, कोषागार कार्यालय से राजकुमार सिंह, शिक्षा कार्यालय से सोमनाथ सिंह, गोपनीय शाखा से सत्येंद्र महतो, राजस्व शाखा से अनिल कुमार दास, उप विकास आयुक्त कार्यालय से नीलकमल दास, जिला अभी लेखागार से राकेश कुमार रवि, सामान्य शाखा से शफीक खान, समाज कल्याण कार्यालय से दीपशिखा विजयलक्ष्मी, उप विकास आयुक्त कार्यालय से विद्यार्थी कर्मेंद्र अग्रणी, स्थापना शाखा से संजय उरांव को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

वहीं 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रघुनाथ प्रसाद सिंह की आश्रिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन समाज सेवी श्री कमल किशोर बगड़िया एवं प्रधानाध्यापक कोयरीटोला उच्च विद्यालय रामगढ़ श्री दिलीप शाह ने किया।

समारोह में अपने संबोधन के दौरान उपायुक्त ने कहा कि आज ही के दिन सन 1950 में हमारे देश का संविधान प्रभावी हुआ व इसके साथ ही एक स्वतंत्र गणतंत्र की स्थापना का हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों का सपना साकार हुआ। हमारे संविधान की प्रस्तावना, भारत के नागरिक के रूप में हमारा, देश के प्रति अधिकार व कर्त्तव्यों को रेखांकित करते हुए एक ऐसे समतामूलक देश की आधारशीला रखता है, जिसमें सभी को न्याय, स्वतंत्रता, समता का बराबर अवसर प्राप्त हो। गणतंत्र दिवस के आज के अवसर पर हम सभी के द्वारा देश के निर्माण में अपने योगदान को और मजबूत करने का संकल्प लेनेतथा एक नागरिक के रूप में अपने उत्तरदायित्वों को पुनः दोहराने का अवसर भी है। प्रशासन व सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए, विशेष रूप से पिछड़े व वंचित लोगों को प्राथमिकता देते हुए, सभी के विकास के लिए कई कार्य किये जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, कृषि, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से आधारभूत सुविधाएँ लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है।

कई बार हम देखते हैं कि कुछ लोग अथवा संस्थाएँ अपने कार्य क्षेत्र से हटकर समाज के विकास में अलग-अलग तरीके से अपना योगदान दे रही होती हैं लेकिन बड़े स्तर पर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा गणतंत्र दिवस रामगढ़ जिला पुरस्कार की शुरूआत की गई है। जिसके माध्यम से लोगों अथवा संस्थाओं को आज पहली बार गणतंत्र दिवस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस जिला पुरस्कार का उद्देश्य ना केवल सराहनीय कार्य करने वाले लोगों संस्थाओं को सम्मानित करना है बल्कि उन्हें समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी बनाना है।

रामगढ़ जिले में पर्यटन की अपार संभावनाए है, मां छिन्नमस्तिका सिद्धि पीठ रजरप्पा, पतरातु लेक रिजॉट के साथ-साथ जिले में अन्य पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर उन्हें विकसित करने हेतु नियमित रूप से कार्य एवं जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में हुए जिला पर्यटन संवर्धन की बैठक में रामगढ़ जिला अंतर्गत सुरंगिया पहाड़, धारा फॉल, निमि झरना, डॉली पैला, पोना पर्वत, थाना चौक स्थित दामोदर नदी घाट सहित अन्य क्षेत्रों को पर्यटन की दिशा में विकसित करने हेतु आवश्यक निर्णय लिए गये हैं। वहीं रामगढ़ जिले को ईको टूरिजम एवं फारेस्ट टूरिज़म के क्षेत्र में भी विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

कहा कि अवैध खनन रामगढ़ जिले में हमेशा से एक प्रमुख विषय रहा है इस पर पुरी तरह से रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हाल ही में जिला प्रशासन रामगढ़ एवं जिला प्रशासन राँची द्वारा संयुक्त रूप से आदेश जारी किया गया है। जिसके उपरांत अधिकार क्षेत्र का लाभ लेकर किसी भी तरह के अवैध खनन पर रोक लगाई जा सकेगी। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा लगातार छापेमारी तथा जाँच अभियान चलाया जा रहा है एवं दोषियो पर त्वरित रूप से प्राथिमिकि दर्ज कराने सहित कड़ी कार्यवाई की जा रही है।

उपायुक्त ने कहा कि नई पहल करते हुए सरकारी विधालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित करने का निर्णय जिला प्रशासन रामगढ द्वारा लिया गया है। बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने एवं मेहनत एवं लगन से पढ़ाई कर कक्षा पांच तक के बच्चों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ट्राफी एवं कक्षा 06 से 12 तक के बच्चों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ब्लेजर से सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी, अधिकारी, विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे, पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मियों सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे।