Army helicopter crash, two soldiers martyredArmy helicopter crash, two soldiers martyred

Khabarcell.com

Helicopter crash: अरूणाचल प्रदेश के मंडाला हिल्स में आर्मी का हेलीकॉप्टर “चीता” क्रैश हो गया। दुर्घटना में पायलट और को-पायलट शहीद हो गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने सैन्य बेस से सुबह नौ बजे उड़ान भरी थी। सुबह 09:15 पर एटीसी से हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। जिसके बाद बोमडिला के मंडाला हिल्स पर हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

हेलीकॉप्टर पर लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर जयंत ए सवार थे। दुर्घटना के बाद सर्च अभियान चलाकर दोनों सैन्य अधिकारियों की खोजबीन की गई। शाम लगभग चार बजे दोनों जवानों के शव दुघर्टनास्थल से बरामद किये गये। सेना ने दुर्घटना के जांच के आदेश दे दिये हैं।

By Admin

error: Content is protected !!